PICS: धूमल के गृह जिला पहुंचते ही CM के खिलाफ BJP ने लगाए Go Back के नारे

Thursday, May 18, 2017 - 04:13 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर सिंह): नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के गृह जिला बड़सर पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ गो बैक के नारे लगाए और जमकर रोष व्यक्त किया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही हसनौर पहुंचा तो वहां मौजूद भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गो बैक करना शुरू कर दिया। इससे पहले प्रशासन और पुलिस के तमाम प्रयास उन्हें ऐसा करने से रोकने में नाकाम रहे। हालांकि, महिलाओं ने उनके काफिले को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन सुरक्षा तंत्र ने उन्हें पीछे ही रोक लिया।



सीएम के काफिले के गुजरते ही लगे नारे
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष माया शर्मा के नेतृत्व ने करीब तीन दर्जन से अधिक महिलाएं हसनौर के समीप खड़ी थी। साथ ही कार्यकर्त्ताओं ने सड़क किनारे खड़े होकर हाथों में तख्तियों के साथ अपना विरोध दर्ज करवाया। मंडल भाजपा का आरोप है कि प्रदेश सरकार उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है और विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। विरोध के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे भी दिखाए गए।