धूमल और नड्डा में छिड़ी है अस्तित्व की जंग: कौशल

Wednesday, Jun 28, 2017 - 09:18 AM (IST)

हमीरपुर: ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा नेताओं में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ बयानबाजी करने की होड़ मची हुई है। भाजपा नेता धूमल तथा नड्डा के बीच अस्तित्व का संघर्ष छिड़ा हुआ है जिससे साफ जाहिर होता है कि गुटों में बंटी भाजपा को आगामी चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ेगा।


भोरंज में भाजपा की रथ यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप
ए.पी.एम.सी. कार्यालय में आयोजित प्रैस वार्ता में उन्होंने कहा कि भोरंज में भाजपा की रथ यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप रही है, जिसमें आम जनमानस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही पार्टी इस तरह की ड्रामा यात्राएं निकालना आरंभ करती है, जिसे राज्य के लोग भलीभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सही मायनों में फाइटर हैं तथा भाजपा नेताओं के इशारे पर केंद्र की जांच एजैंसियां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रताड़ित कर रही हैं।