6 साल की बेटी ने दी पिता को मुखाग्रि

Monday, Jul 04, 2022 - 07:11 PM (IST)

धीरा (पांजला): उपमंडल के साथ लगते गांव गग्गल खास में पिछले 5 महीनों से बीमार महिंद्र सिंह की सोमवार को मौत हो गई। बता दें कि घर की सीढिय़ों से गिरने के बाद महिंद्र सिंह टांडा में भर्ती था। 8 जून को टांडा अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर ऑक्सीजन के सहारे था। परिवार की दयनीय हालत को देखते हुए पंजाब केसरी ने भी पीड़ित परिवार का दर्द सबके सामने लाया था। इसके बाद कुछ लोगों ने मदद भी की थी। महिंद्र सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और 6 व एक साल की बेटी को छोड़ गया हैं। बड़ी बेटी यश्वी ने पिता को मुखाग्रि दी।

Content Writer

Kuldeep