कलियुगी पोते ने दादी से किया दुराचार

Saturday, Jun 16, 2018 - 08:12 PM (IST)

धर्मपुर : धर्मपुर में कलियुगी पोते द्वारा अपनी मुंह बोली दादी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। इस बारे में शिकायत शुक्रवार को पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज हुई है, जिसमें यह मामला मार्च महीने का बताया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर में अकेली रहती है और उसका पति, बेटा व बहू पंजाब में रहते हैं। अब तक उसने इस घटना के बारे में लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताया और न ही इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई लेकिन जब महिला का पति व बेटा-बहू घर आए तब उसने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। महिला ने अपने पति के साथ थाना पहुंच कर इस बारे शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला करीब 52 वर्ष की है और जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है वह सेना में कार्यरत है और दूर के रिश्ते में महिला का पोता लगता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और थाना प्रभारी सूरम सिंह स्वयं मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फौजी की गिरफ्तारी तय है। डी.एस.पी. सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने इस बारे शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है और जांच हो रही है।

Kuldeep