मिक्स मार्शल आर्ट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी धर्मशाला की बेटी

Tuesday, Jun 25, 2019 - 05:33 PM (IST)

पालमपुर (मुनीष दीक्षित): मिक्स मार्शल आर्ट में धर्मशाला की रहने वाली प्रियंका पुत्री देशराज दिल्ली के प्रगति मैदान में जुलाई माह में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई तक आयोजित होगी। प्रियंका ने मई माह में चंडीगढ़ में आयोजित नैशनल ट्रायल में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सभी खिलाड़ियों को हराते हुए नैशनल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया था। प्रियंका इससे पहले भी जूडो में जिला और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

धर्मशाला कॉलेज में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा है प्रियंका

प्रियंका के पिता देशराज लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यालय धर्मशाला में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई गल्र्स स्कूल धर्मशाला से पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई धर्मशाला कॉलेज से कर रही है। इस समय प्रियंका बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा है और वहीं पर अपनी खेलों की ट्रेनिंग इंडोर स्टेडियम में ले रही है। प्रियंका का मानना है कि हिमाचल की बेटियां कुछ भी कर सकती हैं बस उन्हें मौका मिलने की देर है। प्रियंका का लक्ष्य अपने भार वर्ग में एशिया की सबसे अच्छी खिलाड़ी बनने का है।

Vijay