Watch Video: धर्मशाला आएंगे अमिताभ व सलमान!

Wednesday, Apr 05, 2017 - 02:29 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): धर्मशाला से 7 अप्रैल को भारत को 2025 तक टी.बी. फ्री करने की शुरूआत होगी। इस अभियान के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सैलेब्रिटी इलैवन व सांसद इलैवन के बीच टी-20 मैच होगा। इस अभियान का शुभारंभ 7 अप्रैल को पंजाब राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौरे व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह करेंगे। मैच के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन व सलमान खान भी आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आमंत्रण पर सलमान खान ने मौखिक तौर पर सहमति जताई है लेकिन अभी तक उनकी अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।


7 अप्रैल को 'होटल द पैवेलियन' में सैमीनार  
मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान एच.पी.सी.ए. प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश से टी.बी. मुक्त अभियान की शुरूआत करना अच्छी बात है। पिछले 5 वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में टी.बी. के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से लोगों में टी.बी. के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। वर्ष 2012 में प्रदेश में 13615 मरीज थे। इसके अलावा 2013 में 13691, 2014 में 14441, 2015 में 15333 व वर्ष 2016 में भी प्रदेश में टी.बी. के मरीजों की संख्या 14015 पाई गई है। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को विभिन्न सांसद व टी.बी. के विशेषज्ञ यहां अभियान 'होटल द पैवेलियन' में सैमीनार आयोजित करेंगे, जिसमें देश में चलाए जाने वाले अभियान को लेकर चर्चा होगी और रोड मैप भी बनाया जाएगा।