तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया परिणाम

Monday, Sep 19, 2022 - 05:27 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र जुलाई/अगस्त 2022 को संचालित प्रथम वर्ष फ ार्मेसी (नियमित/अपीयर), प्रथम सैमेस्टर (री-अपीयर), दूसरा सैमेस्टर (नियमित/री-अपीयर), तीसरा सैमेस्टर (री-अपीयर), चौथा सैमेस्टर (रैगुलर/अपीयर), पांचवां सैमेस्टर (री-अपीयर) व छठा सैमेस्टर एन-12 (री-अपीयर) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आर.के. शर्मा के मुताबिक यदि कोई विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहता है तो वह बोर्ड की वैबसाइट पर जाकर पुनर्मूल्यांकन फ ार्म तथा शुल्क अंतिम तिथि 2 अक्तूबर तक जमा करवा सकता है। पुनर्मूल्यांकन फ ार्म ऑफ लाइन स्वीकार्य नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बोर्ड द्वारा दूसरा वर्ष फ ार्मेसी का पुनर्मूल्यांकन तथा छठे सैमेस्टर के री-चैकिंग का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है, जो बोर्ड की वैबसाइट पर उपलब्ध है।

Content Writer

Kuldeep