सिरमोर में सुरक्षा कर्मियों की भर्ती 6 से

punjabkesari.in Monday, Jan 03, 2022 - 09:56 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): सिक्योरिटी एंड इंटैलीजैंस सर्विसेज इंडिया प्रा. लिमिटेड रिजनल सैंटर सरहिंद पंजाब जिला फ तेहगढ़ साहिब द्वारा पुरुष वर्ग से सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। कंपनी अधिकारी जय किशन ने बताया कि कोविड-19 के प्रावधानों सोशल डिस्टैंसिंग व मास्क के प्रयोग के साथ इच्छुक युवा 10वीं की मार्कशीट की फ ोटोकॉपी व आधारकार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फ ोटोग्राफ  लेकर तय स्थल पर पहुंच जाएं तथा 350 रुपए का आवेदन फ ार्म जमा करवाना होगा। भर्ती के लिए उम्र 21 से 37 साल, लम्बाई 168 सैंटीमीटर व वजन 56 से 90 किलोग्राम तक होना चाहिए।

चयनित युवाओं को चंडीगढ़ ट्रेनिंग सैंटर में प्रशिक्षण के बाद हिमाचल के सरकारी व गैर-सरकारी कंपनियों में स्थायी नियुक्ति दी जाएगी तथा पी.एफ . इंश्योरैंस, पैंशन व ई.एस.आई.सी. सुविधा कंपनियों के नियमानुसार प्रदान की जाएगी। भर्ती सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। बी.डी.ओ. ऑफि स पोंटा साहिब 6 जनवरी, बी.डी.ओ.ऑफि स नाहन 7 जनवरी, बी.डी.ओ. ऑफि स राजगढ़ 10 जनवरी, बी.डी.ओ. ऑफि स पछाड़ 11 जनवरी, बी.डी.ओ. ऑफि स संगदाह 12 जनवरी, बी. डी. ओ. ऑफि स शिलाई 13 जनवरी को इस भर्ती का आयोजन किया जाएगा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News