धर्म के नाम पर विवाद पैदा करना गलत : दलाई लामा

Monday, Mar 20, 2023 - 10:03 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): मलेशिया, स्वीडन और संयुक्त राज्य अमरीका के मुस्लिम विद्वानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को धर्मशाला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के निवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दलाई लामा ने विद्वानों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत की तथा उन्होंने एक शांतिपूर्ण और करुणाशील विश्व के लिए अपनी 4 प्रमुख प्रतिबद्धताओं में से एक के रूप में धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के बारे में बात की। दलाई लामा ने कहा कि सभी धर्मों के अलग-अलग दर्शन हो सकते हैं, लेकिन सभी धर्म करुणा और अहिंसा के प्रचार में एकजुट हैं। दलाई लामा ने धर्म के नाम पर संघर्ष की निरर्थकता की ओर इशारा किया और कहा कि धर्म में विश्वास की स्वीकृति या अस्वीकृति एक व्यक्तिगत पसंद है। उन्होंने कहा कि धर्म मानव निर्मित है, लेकिन सभी धर्मों का सार और संदेश एक ही है, इसलिए धर्म के नाम पर विवाद पैदा करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने आगे तिब्बती साम्राज्य से मुसलमानों और तिब्बतियों के बीच सांझा किए गए विशेष बंधन के बारे में याद दिलाया कि जब दोनों प्रमुख व्यापारिक भागीदार थे। दलाई लामा ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच मित्रता आज भी बरकरार है। तिब्बती सरकार भी मुस्लिम समुदाय को सम्मान के साथ पहचानती है।

Content Writer

Kuldeep