पौधारोपण करके मनाया पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का जन्मदिन

Monday, Aug 02, 2021 - 07:37 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सोमवार को धर्मशाला विधानसभा में नगर निगम व पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सुबह मां चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में पूजा की गई, बाद में खनियारा स्थित इन्द्रू नाग मंदिर में भी पूजा की गई। पंचायत स्तर पर पद्धर, बरवाला, नरवाना, झेयोल, कनेड, मंडल, ढगवार, शीला, पासू, बगली, रक्कड़, त्रैम्बलु, टउ व जुहल इत्यादि में पौधारोपण किया गया। जन्मदिन के उपलक्ष्य पर कार्यकर्ताओं ने शक्ति किट का वितरण किया गया।

इस दौरान कांग्रेस सेवादल ने जोनल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े स्तर पर नगर निगम धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में पौधारोपण किया गया व शक्ति किट का लोगों को वितरण किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर भी लगाया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान, शकुन मनकोटिया, जिला परिषद निशा चौधरी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष मंजू देवी, उपाध्यक्ष अश्विन कुमार, मलिक खान, पार्षद रजनी व्यास, रजनी चौहान, अजित नैहरिया, प्रधान सुमित, विक्रांत, बबिता शर्मा, अनुज गुप्ता, संदीप गुप्ता, बॉबी बैंस, मुनीश कपूर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दक्ष राणा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों में भाग लिया।

Content Writer

Kuldeep