जयराम में हिम्मत है तो तुरंत चुनाव करवाएं : अग्निहोत्री

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 10:46 PM (IST)

तपोवन (धर्मशाला), (सौरभ): विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार हार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कसे तंज पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अग्निहोत्री ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में हिम्मत है तो वह तुरंत कैबिनेट की बैठक बुलाकर विधानसभा को भंग कर प्रदेश में मध्यावधि चुनाव करवाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री को पता लग जाएगा कि जनता के मन में क्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री ने सदन में अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस की विधानसभा, लोकसभा और फिर उपचुनाव में करारी हार हुई। अगर आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस फिर पराजित होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News