सी.यू. ने विद्यार्थियों को किया अगले सैमेस्टर में पदोन्नत

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 10:33 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 2019-20 शैक्षणिक सत्र के सम सैमेस्टर (स्नातक के लिए दूसरा तथा चौथा सैमेस्टर, स्नातकोत्तर के लिए दूसरा सैमेस्टर) के सभी विद्यार्थियों को अगले सैमेस्टर में पदोन्नत किया गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक 2019-20 शैक्षणिक सत्र के सम सैमेस्टर के मध्यवर्ती विद्यार्थियों के पाठ्यक्रमों के अंतिम परिणाम सैमेस्टर के दौरान किए गए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित किए जाएंगे। वहीं अंतिम ग्रेड प्वाइंट औसत की गणना तथा स्वर्ण पदक से सम्मानित किए जाने हेतु मैरिट तैयार करने के लिए वर्तमान सत्र के एसजीपीए की गणना नहीं की जाएगी। यदि कोई विद्यार्थी सूत्र द्वारा प्रदत्त गे्रड से संतुष्ट न हो अथवा इस ग्रेड को ग्रेड प्वाइंट गणना में शामिल करना चाहता हो तो उसे स्थिति सामान्य होने के पश्चात संबंधित पेपर की परीक्षा देनी (पारम्परिक परीक्षा) होगी। सीयू के परीक्षा नियंत्रक डा. संजीव शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 2019-20 शैक्षणिक सत्र के सम सैमेस्टर (स्नातक के लिए दूसरा तथा चौथा सैमेस्टर, स्नातकोत्तर के लिए दूसरा सैमेस्टर) के सभी विद्यार्थियों को अगले सैमेस्टर में पदोन्नत किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News