मुंबई के मुशीर के पंजे से पंजाब 142 रन पर ढेर

Monday, Dec 16, 2019 - 07:26 PM (IST)

धर्मशाला: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सोमवार को विजय मर्चैंट ट्रॉफी (अंडर-16)-2019 का फाइनल मुकाबला मुंबई बनाम पंजाब के बीच आरंभ हुआ। मैच के पहले दिन पंजाब की पूरी टीम 142 रन पर सिमट गई। मुंबई के खिलाड़ी मुशीर खान ने पंजाब के 5 विकेट चटकाए। इसके बाद मैदान में उतरी मुंबई की टीम ने अच्छी शुरूआत की। पंजाब टीम के 5 खिलाडिय़ों को पैवेलियन भेजने वाले मुशीर खान बल्लेबाजी में भी 15 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। सोमवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत का प्रयास किया, लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए।

मुंबई की टीम ने 26 ओवरों में 5 विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं

इसके चलते पंजाब की पूरी टीम 64.5 ओवरों में 142 रनों पर ऑलआऊट हो गई। मुंबई की गेंदबाजी में मुशिर खान ने 17.2 ओवरों में 42 रन देकर 5 विकेट झटके, वहीं आयुष ने दो व अनुराग सिंह व प्रिंस ने 1-1 विकेट लिया। इसके बाद मैदान पर उतरी मुंबई की टीम के सलामी बल्लेबाज वेदांता गाडिया 1 बनाकर ही आऊट हो गए। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम ने 26 ओवरों में 5 विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं।

 

Kuldeep