जिला में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत, 63 नए मरीज

Tuesday, Dec 15, 2020 - 09:11 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत हो गई जबकि 63 नए मामले भी कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि गमरु-खनियारा रोड धर्मशाला के 40 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें 13 दिसम्बर को टी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया था। गिरने की वजह से मरीज के सिर में चोट आई थी, मरीज का प्रोटोकॉल के तहत उपचार किया जा रहा था, लेकिन सोमवार देर रात मरीज की मौत हो गई। मरीज की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी। बैजनाथ तहसील के तरेड के 75 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें 28 नवम्बर को टांडा मैडीकल कालेज में भर्ती करवाया गया था जोकि हाइपरटैंशन के मरीज थे की मौत हो गई। सुंगल तहसील पालमपुर के 72 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें 14 दिसम्बर को कोविड अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया गया था, जिनकी मंगलवार सुबह मौत हो गई।

सी.एम.ओ. ने बताया कि मंगलवार को जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों के 63 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि शीला स्थित निजी होटल के 30 वर्षीय व्यक्ति, भागसूनाग के 34 वर्षीय व्यक्ति, श्यामनगर की 68 वर्षीय महिला, कलीजेहड़ तहसील बड़ोह के 50 वर्षीय व्यक्ति, छोटी हलेड़ कांगड़ा की 53 वर्षीय महिला, इच्छी कांगड़ा की 24 वर्षीय युवती, घुरकड़ी कांगड़ा के 48 वर्षीय व्यक्ति, सिविल अस्पताल कांगड़ा की 38 वर्षीय महिला, सुलह पालमपुर के 57 वर्षीय व्यक्ति, गुब्बड़ लपियाणा की 56 वर्षीय महिला, गाहलियां बरडाम तहसील जयसिंहपुर के 30 वर्षीय व्यक्ति व 28 वर्षीय महिला, पुलिस थाना ज्वालामुखी के 51 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर का 2 साल का बच्चा, कांगड़ा के 35 वर्षीय व्यक्ति, पास्सू धर्मशाला के 38 वर्षीय व्यक्ति, ससाल अमान हमीरपुर की 46 वर्षीय महिला, योरा डोहग जोगिंद्रनगर जिला मंडी की 65 वर्षीय महिला, बंड डोग देहरियां तहसील ज्वालामुखी की 19 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 उन्होंने बताया कि डन्नी तहसील नूरपुर के 61 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 2 चैतड़ू धर्मशाला के 25 वर्षीय युवक, जरोट की 27 वर्षीय युवती, बासा के 67 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला, गमरु कोतवाली बाजार धर्मशाला की 62 वर्षीय महिला, जमानाबाद कांगड़ा के 58 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मैडीकल कालेज की 27 वर्षीय युवती व 28 वर्षीय युवक, चम्बा के 30 वर्षीय व्यक्ति, द्रम्मण शाहपुर की 34 वर्षीय महिला, वार्ड 3 नूरपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति, कटोरा कांगड़ा के 43 व 46 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा सूरियां की 78 वर्षीय महिला व 72 वर्षीय व्यक्ति, भदवाड़ा फतेहपुर की 53 वर्षीय महिला, भाली की 35 व 26 वर्षीय महिलाएं, हार जलाड़ी कांगड़ा की 36, 45, 37, 44, 62, 55, 65, 35, 75 वर्षीय महिलाएं, 19 वर्षीय युवती, 48, 60, 36 व 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा टुटवां सिहाल तहसील फतेहपुर की 66 वर्षीय महिला, ठाकुरद्वारा के 70 वर्षीय व्यक्ति, सुरानी रजियाणा खास की 51 वर्षीय महिला, झांग जसाई के 51 वर्षीय व्यक्ति, तियारा की 62 वर्षीय महिला व 14 साल की लड़की, 45 व 46 वर्षीय व्यक्ति, संतोषगढ़ ऊना की 75 वर्षीय महिला, गुग्गा सलोह तहसील पालमपुर के 40 वर्षीय व्यक्ति व बंदला तहसील पालमपुर की 72 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

Kuldeep