मनरेगा में 2018-19 तक सभी कार्य पूरे करने वाला उत्तर भारत का पहला ब्लॉक बना धर्मशाला

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2020 - 04:55 PM (IST)

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): उत्तर भारत में विकास खंड धर्मशाला पहला ऐसा ब्लॉक बन गया है, जिसने मनरेगा स्कीम के अंतर्गत 2018-19 तक के सभी कार्य पूर्ण कर लिए हैं। यही नहीं, धर्मशाला ब्लॉक समिति इससे पहले बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है, जिसके तहत ब्लॉक समिति को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। मनरेगा में धर्मशाला ब्लॉक ने 2015-16 तक 2954 कार्य, 2016-17 में शुरू किए गए 543 कार्य, 2017-18 में शुरू किए गए समस्त 405 कार्य व 2018-19 में शुरू किए गए समस्त 488 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।
PunjabKesari, MNREGA Work Image

भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मनरेगा के अंतर्गत चलाए जा रहे पुराने कार्यों जोकि 2015-16, 2016-17, 2017-18 तथा 2018-19 में शुरू किए गए हों, ऐसे कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करते हुए विकास खंड धर्मशाला ने समस्त उत्तर भारत भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं विकास खंड द्वारा 2019-20 में शुरू किए गए 377 कार्यों को भी जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मनरेगा में पंचायतों का समग्र विकास हो, मनरेगा कामगारों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार समय पर मजदूरी का भुगतान हो तथा मनरेगा कंजरवेशन के द्वारा विभिन्न कार्य किए जाएं यही ध्येय लेकर विकास खंड धर्मशाला अपने कदम आगे बढ़ा रहा है।
PunjabKesari, BDO Image

बीडीओ धर्मशाला अभिनीत कात्यायन ने कहा कि वर्ष 2018-19 तक सभी मनरेगा कार्य पूरा करने में धर्मशाला ब्लॉक उत्तर भारत में एकमात्र ब्लाक बना है जोकि ब्लॉक के लिए गर्व का विषय है। इसके अलावा वर्ष 2019-20 में शुरू किए गए 377 कार्यों को भी ब्लाक द्वारा जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News