43 मूल्यांकन केंद्रों में होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Monday, Feb 27, 2023 - 07:32 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. विशाल शर्मा ने कहा कि 10 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य हेतु बोर्ड द्वारा 43 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जिनकी सूची बोर्ड वैबसाइट व स्कूल यूजर आई.डी. में उपलब्ध है। प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक अपनी-अपनी स्कूल की लॉगइन आई.डी. के माध्यम से मूल्यांकन हेतु अपने अधीनस्थ सभी शिक्षकों का डाटा निर्धारित लिंक के माध्यम से 15 मार्च तक भिजवाएं ताकि परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किया जा सके।

Content Writer

Kuldeep