धर्मशाला में लड़कियों की राष्ट्रीय खेलें सम्पन्न : दिल्ली संभाग ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

Monday, Jun 10, 2019 - 09:34 PM (IST)

धर्मशाला, (नवीन): केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित लड़कियों की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन सोमवार को हो गया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संगठन का दिल्ली संभाग प्रथम रहा जबकि गुरुग्राम संभाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और चेन्नई संभाग ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोमवार को मुख्यातिथि ब्रिगेडियर नवदीप बरार (अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति) केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट, हरप्रीत कौर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि का स्वागत गुरुग्राम संभाग की सहायक आयुक्त कांता रानी चुग ने सद्भावना के प्रतीक पुष्प का पौधा भेंट करते हुए किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट की प्राचार्या पुष्पा शर्मा, केंद्रीय विद्यालय योल कैंट के प्राचार्य गिरीश चंद, केंद्रीय विद्यालय भनाला की प्राचार्य सुलक्षणा डोगरा, केंद्रीय विद्यालय पालमपुर के प्राचार्य ललित कुमार, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य विरेंद्र सिंह, केंद्रीय विद्यालय पालुवास के प्राचार्य सुनील कुमार तथा केंद्रीय विद्यालय नलेटी की प्राचार्य स्वाति अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

देश भर के 25 संभागों के 437 खिलाडिय़ों ने भाग लिया

केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट की प्राचार्य पुष्पा शर्मा ने आए हुए सभी मुख्यातिथियों का स्वागत विधिवत रूप से वचनों के द्वारा किया। इस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्मेलन की शोभा को बढ़ाते हुए केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट के छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया। लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता 7 जून से शुरू हुई थी। देश भर के 25 संभागों के 437 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

Kuldeep