धर्मशाला के मैक्लोडगंज में महिला से दुष्कर्म

Monday, Dec 31, 2018 - 10:59 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत पड़ते एक गांव की महिला के साथ समीप क्षेत्र के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पीड़िता ने सोमवार को एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल से शिकायत की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि साथ लगते क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गत दिनों उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Kuldeep