पुलिस भर्ती मामला: दिल्ली से 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 09:20 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दिल्ली से 2 और आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी रेलवे में सेवाएं दे रहा है और उसके खिलाफ पहले भी पेपर स्कैम के आरोपों के चलते 4 मामले दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर कांगड़ा लाया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले की जांच जारी है। मंडी पुलिस ने पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड सहित 5 आरोपियों को दबोचा है। वहीं, कांगड़ा की टीम ने भी दिल्ली से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसमें पुलिस टीम ने झारखंड के रांची निवासी राजीव को दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे में कार्यरत है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में पेपर घोटालों में संलिप्तता के चलते 4 मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं हिमाचल में भी आरोपी ने एक कैंडिडेट से 5 लाख रुपए लिए थे। वहीं, एक अन्य आरोपी सोमबीर निवासी भरतपुर राजस्थान को ओखला से गिरफ्तार किया है। यह पिछले लंबे समय से दिल्ली में बसे हुए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस इन्हें हिमाचल ले आई है और पूछताछ जारी है। मामले में गिरोह के और कितने सदस्य शामिल हैं, इसको लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News