धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा अमेरिका हुए रवाना, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 06:43 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा शुक्रवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए। शुक्रवार सुबह उन्होंने दिल्ली के लिए गग्गल से फ्लाइट ली। इस दौरान तिब्बती समुदाय के लोग दलाईलामा के दर्शन के लिए काफी संख्या में गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। दलाईलामा 22 जून को दिल्ली से अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे। वह अमेरिका में अपने घुटने के इलाज के लिए गए हैं। इसके अलावा उनके अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। इसके बाद 29 जुलाई को वापस मैक्लोडगंज पहुंचेंगे। धर्मगुरु के साथ उनके स्टाफ के 56 लोग साथ जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में हाई लैवल यूएस कांग्रेस डैलीगेशन ने भी धर्मगुरु से मैक्लोडगंज में मुलाकात की थी। इसके बाद अब धर्मगुरु अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं। डैलीगेशन के मिलने के बाद दलाईलामा की अमेरिका की यात्रा को लेकर सबकी नजरें लगी हुई हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News