हिमाचल को मिले सुपर इवैंट में 9 कांस्य पदक

Monday, Jul 01, 2019 - 08:30 PM (IST)

धर्मशाला, (सौरभ): भोपाल में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय ड्राप रोबाल खेल प्रतियोगिता के सुपर इवैंट में हिमाचल की टीम ने 9 कांस्य पदक जीते हंै। हिमाचल के खिलाड़ी मनोज भाग्टा, विशाल चौहान, मनोज जिंटा, संदीप चौहान, दीक्षित जिंटा, राकेश थोपटा, संजीव शर्मा, प्रकाश छाजटा व राहुल शर्मा की टीम ने सुपर इवैंट में तीसरा स्थान हासिल किया। हिमाचल को प्रतियोगिता का बैस्ट फेयरवैल अवार्ड भी दिया गया। हालांकि सिंगल व डबल इवैंट में हिमाचल की टीम सैमीफाइनल की बाधा पार नहीं कर सकी। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम ओवरआल विजेता रही।

इस परम्परागत खेल को बढ़ावा देने का आग्रह किया

हिमाचल की टीम के कोच संजीव चौहान, प्रदेश सचिव गोविंद सिंह चाइंक और तकनीकी निदेशक धनीराम शर्मा ने टीम के कांस्य पदक जीतने पर खुशी जाहिर की है। प्रतियोगिता के बाद कांस्य पदक जीतने वाली टीम के खिलाडिय़ों ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से उनके निवास स्थान 14 जनपथ पर जाकर मुलाकात की। अनुराग ने टीम को प्रतियोगिता में 9 कांस्य पदक जीतने की बधाई दी। खिलाडिय़ों ने अनुराग से हिमाचल में इस परम्परागत खेल को बढ़ावा देने का आग्रह किया। इस पर अनुराग ने कहा कि इस खेल को बढ़ावा देने के लिए वह यथासंभव प्रयास करेंगे।

Kuldeep