पर्यटन सीजन के बीच निगम ने चलाईं स्पैशल वोल्वो बसें

Tuesday, Jun 13, 2017 - 12:16 AM (IST)

धर्मशाला : हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पर्यटको की सुविधा के लिए पर्यटन सीजन में स्पैशल वोल्वो बसें शुरू की हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक वीकैंड पर 8 वोल्वो बसें निगम द्वारा दिल्ली व अन्य स्थानों पर भेजी गईं। निगम की इन स्पैशल बसों का लाभ उठा कर कई पर्यटक छुट्टियां मनाने के लिए पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज पहुंच रहे हैं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यदि धर्मशाला डिपो से वोल्वो बसों की स्पैशल बुकिंग करवाई जाती है तो निगम द्वारा उन्हें 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है।  आर.एम. धर्मशाला डिपो पंकज चड्ढा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते पर्यटन सीजन को देखते हुए वीकैंड पर धर्मशाला डिपो की ओर से 8 वोल्वो बसें राजधानी दिल्ली सहित अन्य स्थानों के लिए के लिए चलाई जा रही हैं, ताकि धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को यातायात संबंधित कोई परेशानी न झेलनी पड़े।