Video में देखिए, पहाड़ी खिसकने से सड़क पर गिरा मलबा, सुबाथू-धर्मपुर मार्ग हुआ बंद

Saturday, Aug 10, 2019 - 03:29 PM (IST)

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का सुबाथू-धर्मपुर मार्ग चट्टान गिरने से बंद हो गया है। जिस कारण वाहन चालको कुनिहार और अर्की क्षेत्र के लिए वाया कंडा से कुठाड़ मार्ग होकर निकलना पड़ा रहा। वहीं दूसरी ओर सुबाथू सहित ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को मार्ग बंद होने के बाद जोखिम उठाकर सड़क पार करनी पड़ी। लोगों का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे इस मार्ग पर भारी भूस्खलन के चलते चट्टानें गिरनी शुरू हो गई थीं। बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन के कारण दोनों तरफ जाम लगना भी शुरू हो गया। वहीं लोक निर्माण विभाग के रास्ते व पैरापिट भी टूट गए हैं। हालांकि रास्ता खोलने के लिए जेसीबी के माध्यम से राहत कार्य शुरू किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन के कारण दोनों तरफ जाम लगना भी शुरू हो गया।

kirti