तेंदुए के हमले से एक जख्मी

Monday, Dec 05, 2016 - 08:41 PM (IST)

धर्मपुर : पंचायत लौंगनी के तरैंबला गांव के व्यास देव (52) पुत्र मनी चंद को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार व्यास देव सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास घर से घास लाने के लिए छांब घासनी में चला गया। वहां पर 11 बजे के करीब तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। तेंदुए के हमले से व्यास देव के मुंह, गले व सारे शरीर पर जख्म पड़े हैं। यहां पास ही मनरेगा मजदूरों व आसपास के लोगों ने आवाजें सुन शोर मचाया, जिस पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लौंगनी पंचायत के उपप्रधान ओम चंद ने 108 एम्बुलैंस को फोन किया तथा एसडीएम धर्मपुर को भी इस बारे में जानकारी दी। उपप्रधान और स्थानीय लोग घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाए जहां से डाक्टर ने उन्हें सरकाघाट अस्पताल रैफर कर दिया। लोगों ने प्रशासन व वन विभाग से इस तेंदुए को पकडऩे व घायल व्यक्ति को उचित मुआवजा देने की मांग की है।