विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को पस्त कर जीत हासिल करेगी भाजपा : धनेश्वरी ठाकुर

Wednesday, Sep 18, 2019 - 06:32 PM (IST)

कुल्लू: प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा के हौसले बुलंद हैं। भाजपा चुनावों में कांग्रेस को पस्त कर जीत हासिल करेगी। यह शब्द भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहे। उन्होंने कहा कि पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्रों में भगवा लहराया जाएगा। दोनों विस क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा। इसी को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने भी कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि 20 सितम्बर को पच्छाद से सराहां में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक रखी गई है, वहीं 22 सितम्बर को धर्मशाला में महिला मोर्चा की बैठक होगी।

विभिन्न स्थानों पर होंगे महिला सम्मेलन

उन्होंने कहा कि दोनों बैठकों में उपचुनावों में विजय दिलाने को लेकर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। इसी कड़ी में विभिन्न स्थानों पर महिला सम्मेलन भी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश प्रगति की राह पर अग्रसर पर है, वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी प्रदेश में चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति पर विराम लग गया है। सूबे में विकास के पहिए ने रफ्तार पकड़ ली है तथा हर क्षेत्र का सम्मान विकास हो रहा है।

Vijay