DGP एस.अार. मरड़ी बोले-CCTV से लैस होगा BBN, DSP ट्रैफिक जल्द होगा तैनात

Tuesday, Mar 05, 2019 - 07:28 PM (IST)

बद्दी (आदित्य/संजीव बस्सी): पुलिस अब जवानों की तादात बढ़ाने की बजाय टैक्नोलॉजी को मजबूत करेगी। बद्दी में एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे डी.जी.पी. सीता राम मरड़ी ने प्रैस वार्ता में कहा कि प्रदेश में जल्द ही ई-चालान की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। वहीं अब बी.बी.एन. में जल्द ही हाई डैफीनेशन सी.सी.टी.वी. कैमरे स्थापित किए जाएंगे जिसके लिए नगर परिषद बद्दी और नालागढ़ ने कुल 14 लाख का बजट जिला पुलिस को दिया है। मानपुरा व जोघों में थाने व कालुझिंडा में पुलिस चौकी भी खुल सकती है।  बी.बी.एन. में स्टाफ की कमी पर डी.पी.जी. ने कहा कि अब जवानों की तादाद बढ़ाने की बजाय टैक्नोलॉजी का सहारा लिया जाएगा।

बी.बी.एन. में बढ़ेगी जवानों की तादाद

बी.बी.एन. में बढ़ते ट्रैफिक और स्टाफ की कमी को देखते हुए जहां जवानों की तादाद बढ़ाई जाएगी वहीं जल्द डी.एस.पी. ट्रैफिक की तैनाती हो सकती है। डी.जी.पी. ने कहा कि बी.बी.एन. में पुलिस जवानों की तादात को बढ़ाने के साथ साथ टैक्नोलॉजी विंग को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बी.बी.एन. में कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए काबिल अफसर एसपी रोहित मालपानी की तैनाती की गई है और उन्हें विश्वास है कि उनके काम के पहले की तरह अच्छे रिजल्ट आएंगे।

Vijay