PHQ में हुआ DGP डिस्क अवार्ड समारोह, 143 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Friday, Jun 30, 2017 - 01:41 AM (IST)

शिमला: राज्य पुलिस मुख्यालय में वीरवार को डी.जी.पी. डिस्क अवार्ड समारोह हुआ। इसमें 143 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 3 वर्षों के लिए एक साथ डी.जी.पी. संजय कुमार ने सम्मानित किया। पुरस्कृत होने वालों में 5 आई.पी.एस. अधिकारी हैं। इनमें नॉर्थ रेंज के धर्मशाला स्थित विजीलैंस के एस.पी. बिमल गुप्ता, सिरमौर की एस.पी. सौम्या, विजीलैंस के शिमला स्थित साऊथ रेंज के एस.पी. मोहित चावला, चम्बा के एस.पी. वीरेंद्र कुमार तोमर व ए.एस.पी. गौरव सिंह शामिल हैं। बिमल गुप्ता को दूसरी बार यह अवार्ड मिला है। उन्हें तेजतर्रार अफसरों में गिना जाता है। इनके साथ ही कांगड़ा के एस.पी. संजीव गांधी, हमीरपुर के एस.पी. अजय बौध, सी.आई.डी. के एस.पी. वीरेंद्र शर्मा व एस.पी. साइबर क्राइम संदीप धवल को भी अवार्ड दिया गया।

डी.एस.पी. से लेकर एस.पी. रैंक के 26 पुलिस अफसर सम्मानित
पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में जांच और कानून व्यवस्था को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डी.एस.पी. से लेकर एस.पी. रैंक के 26 पुलिस अफसरों और 117 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह अवार्ड 2013 से लेकर 2015 तक के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया। हिमाचल में यह अवार्ड 2011 से लगातार दिया जा जा रहा है लेकिन अब की बार यह अवार्ड 3 वर्षों के लिए एक साथ दिया गया। पुलिस ने इसके लिए आनन-फानन में समारोह बुलाया।

वर्ष 2013 के लिए ये किए सम्मानित
वर्ष 2013 के लिए एस.पी. वीरेंद्र तोमर, एडिशनल एस.पी. रैंक के अधिकारियों में कुलदीप चंद राणा, रविंद्र कुमार (रिटायर), निशिं्चत नेगी और डी.एस.पी. रैंक के अफसरों में राजेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया है। इंस्पैक्टर रैंक में अवार्ड पाने वालों में कर्म चंद, प्रेम चंद, ओम प्रकाश, एस.आई. रैंक के कर्मियों में जितेंद्र सिंह, कुसुम लता, नवीन झालटा, भूप सिंह व अर्जुन देव शामिल हैं। पुरस्कार पाने वाले ए.एस.आई. में राकेश चंद, मदन लाल, सेवा सिंह, राजेंद्र सिंह व विनोद कुमार शामिल हैं। हैड कांस्टेबल में अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, शौकत अली, दूमा राम, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, जगदीश चंद, राकेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, कांस्टेबल में अजय कुमार, राकेश कुमार व योगराज शामिल हैं। 

वर्ष 2014 के लिए इनको मिला पुरस्कार
वर्ष, 2014 के लिए अवार्ड वालों में एस.पी. रैंक के अधिकारियों में मोहित चावला, वीरेंद्र शर्मा, संतोष पटियाल, निहाल चंद, संदीप धवल, राकेश सिंह, एडिशनल एस.पी. रैंक के अधिकारियों में कुलभूषण वर्मा और डी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों में अभिमन्यु व कमल किशोर शामिल हैं। इंस्पैक्टर रैंक में रणधीर सिंह, कैलाश शर्मा, हरनाम सिंह, अनिल कुमार, लोकेंद्र नेगी, एस.आई. रैंक में अंकुर, भूपिंद्र सिंह, त्रिलोक चंद, हरीश कुमार, सुनील कुमार, किशोरी लाल, विनोद कुमार, संजय कुमार, मदन सिंह और ए.एस.आई. रैंक में तारा चंद, प्रताप सिंह, मदन लाल, सुरेंद्र कुमार, नंद लाल, देवराज, देवेंद्र सिंह, प्रताप चंद, विनोद कुमार व मोहन सिंह शामिल हैं। हैड कांस्टेबल में नरेश नरवाल, आनंद स्वरूप, कल्याण सिंह, रूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, करतार सिंह, महेंद्र सोनीस, नंदलाल, अमीं चंद, रमेश कुमार, विनोद कुमार, खामेश चंद, विनोद कुमार, भगत राम, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अनूप, सुरेश कुमार, कांस्टेबल रैंक में रमेश कुमार, विनय कुमार, भानु प्रकाश, गोगी राम, सरिता कुमारी, गीता नंद, मंदीप ठाकुर और अनिल कुमार शामिल हैं। 

वर्ष 2015 के लिए ये हुए सम्मानित
वर्ष, 2015 के लिए डी.जी.पी. डिस्क पाने वाले अधिकारियों में बिमल गुप्ता, सोम्या, संजीव गांधी, अजय बौध, गुरदेव सिंह, एडिशनल एस.पी. में डा. शिव कुमार और डी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों में बद्री सिंह, संजीव भाटिया, चमन लाल व सुनील नेगी शामिल हैं। इंस्पैक्टर रैंक में संजीव कुमार गौतम, मीनाक्षी देवी, संजीव कुमार, सुनील दत्त, राजीव मेहता, वरुण पटियाल, एस.आई. में कुलवंत सिंह, कमल दत्त, लक्ष्मण कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार, सतीश कुमार, राकेश कुमार, ए.एस.आई. रैंक में विद्या सागर, धर्म चंद, हमिंद्र सिंह, सोम कृष्ण, राकेश कुमार व रंजीत सिंह शामिल हैं। हैड कांस्टेबल में नरेश कुमार, निर्मल सिंह, विनय कुमार, सतीश कुमार, विक्रम सिंह, मनोहर लाल, मोङ्क्षहद्र, परमेश कुमार, दिनेश कुमार, रूपिंद्र कुमार, प्रेम सिंह और कांस्टेबल रैंक में दिनेश कुमार, सुभाष चंद, प्रमोद कुमार, अरविंद कौशल, तारा चंद शामिल हैं। इनके अलावा साल 2012 में अवार्ड न लेने वाले एडिशनल एस.पी. शिमला भजन नेगी, इंस्पैक्टर कुशाल सिंह, और एस.आई. लाल चंद को भी इस समारोह में डी.जी.पी. डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया।