DGP और IGP ने मां बगलामुखी के दरबार में नवाया शीश

Wednesday, Sep 11, 2019 - 10:53 PM (IST)

बनखंडी (राजीव): डी.जी.पी. सीताराम मरड़ी और आई.जी.पी. ज्ञानेश्वर सिंह ने बुधवार शाम के समय प्राचीन सिद्धपीठ मां बगलामुखी बनखंडी के दरबार में मां बगलामुखी के दर्शन किए। पहले डी.जी.पी. सीताराम मरड़ी शाम के करीब 5 बजे मंदिर पहुंचे। उनके जाने के 15 मिनट के बाद ही आई.जी.पी. ज्ञानेश्वर सिंह भी मंदिर पहुंच गए। मंदिर में पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की और उसके बाद मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने डी.जी.पी. सीताराम मरड़ी और आई.जी.पी. ज्ञानेश्वर सिंह को मां की चुनरी भेंट की।

Vijay