DGP ने स्वीकारा PM का फिटनैस चैलेंज, लगाई 10 KM की दौड़

Monday, Jun 25, 2018 - 09:54 AM (IST)

शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनैस चैलेंज को राज्य पुलिस विभाग के महानिदेशक सीता राम मरड़ी ने स्वीकार किया है। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को शिमला में 10 किलोमीटर की दौड़ लगाई। इससे संबंधित वीडियो को भी अपलोड किए जाने की सूचना है।


डी.जी.पी. मरड़ी ने रिज से छोटा शिमला और वहां से वापस रिज तक दौड़ लगाई। इस दौरान कुछ अन्य अफसर भी उनके साथ थे। मरड़ी ने कहा कि हिमाचल में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है और 2 लाख लोगों को नशे के खिलाफ  जागरूक किया है।

Ekta