ठंड भी नहीं रोक सकी आस्था का सैलाब, साल के पहले दिन नैनादेवी में उमड़े श्रद्धालु

Saturday, Jan 01, 2022 - 01:32 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज हजारों के श्रद्धालु हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड के बावजूद मां के दर्शन करके नववर्ष का आगाज किया। गत रात से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी हो गया था। पूरी रात श्रद्धालुओं ने मंदिर न्यास के स्टेडियम में जहां पर भजन कीर्तन किया। वहीं ठीक 12ः00 बजे नव वर्ष के उपलक्ष्य पर जमकर मां के जयकारे लगाए। मंदिर न्यास के द्वारा इस कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं के लिए आग सेकने की व्यवस्था भी की गई थी। मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चाय पकौड़ा और लंगर की व्यवस्था की गई थी इस सुविधा का श्रद्धालुओं ने बखूबी फायदा उठाया। 

पंजाब हिमाचल हरियाणा दिल्ली यूपी उत्तराखंड और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं का हुजूम माता श्री नैना देवी के दरबार में उमड़ पड़ा। पहाड़ी पर बसा एक धार्मिक स्थल एक तो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और दूसरा यह क्या ठंडा मौसम तेज ठंडी हवाएं श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। दूसरे मां के दर्शन नव वर्ष के पावन उपलक्ष पर माता श्री नैना देवी के दर्शन और उनका आशीर्वाद। मंदिर की सजावट का दृश्य दूर-दूर तक श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। माता श्री नैना देवी का भव्य दरबार पूरी तरह से नव वर्ष के उपलक्ष पर दुल्हन की तरह सजा सजाया गया था। पंजाब की सेवा सोसायटी लुधियाना के द्वारा यह मंदिर की सजावट बखूबी की गई थी।जिला प्रशासन, मंदिर न्यास, नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कारगार बंदोबस्त किए गए थे। नव वर्ष के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और अपने नए साल का आगाज किया ताकि माता जी की कृपा पूरा वर्ष उन पर और उनके परिवार पर बनी रहे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो। सभी श्रद्धालु इस आशय के साथ अपने अपने घरों को लौटे।
 

Content Writer

prashant sharma