दिल्ली के श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया 35 किलो चांदी का छत्र

Wednesday, Nov 29, 2023 - 08:00 PM (IST)

चिंतपूर्णी (राजन): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। इस दौरान श्रद्धालु मां के दरबार में नकदी, सोना, चांदी और बहुमूल्य वस्तुएं दान करते हैं। बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली से आए श्रद्धालु देवेन्द्र भल्ला ने 35 किलोग्राम चांदी का छत्र मां चिंतपूर्णी के दरबार में अर्पित किया। जब इस बारे में श्रद्धालु से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मां के दरबार में कोई मनोकामना की थी जोकि पूर्ण हो गई। इसके बाद आज मां के दरबार में चांदी का छत्र अर्पित किया। बताते चलें कि बाजार में छत्र की कीमत 30 से 35 लाख रुपए के बीच में बताई जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay