देवर ने भाभी की लाश के साथ दिखाई ऐसी दरिंदगी...तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे

Thursday, Apr 13, 2017 - 12:50 PM (IST)

ऊना: हिमाचल के ऊना जिला के तहत टाहलीवाल में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या करने के बाद उसकी लाश के साथ ऐसी दरिंदगी दिखाई कि आप तस्वीरें देख कर हैरान रह जाएंगे। बताया जाता है कि देवर और भाभी में घरेलू विवाद के चलते झगड़ा हो गया था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपनी भाभी की गला घोंट कर हत्या ही कर दी। जब उसका इससे भी दिल न भरा की लाश को घर में ही छिपा दिया और रात को साथ लगते जंगल में फैंक दिया। 


हत्या करने के बाद आरोपी ने मचाया शोर
हैरानी इस बात की है कि हत्या करने के बाद उसने सुबह मोहल्ले में शोर मचा दिया कि भाभी किसी समारोह में गई थी और वहां से नहीं लौटी है। विवाहिता की पहचान सोनम (28) पत्नी मतिंद्र सिंह निवासी टाहलीवाल के रूप में हुई है। मृतक महिला का पति भी विदेश में नौकरी करता है। 


पुलिस की पूछताछ में उगला सच
ससुर द्वारा बहू के गायब होने की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने के बाद जब सख्ती से महिला के देवर से पूछताछ की तो उसने सब कुछ सच उगल दिया। आरोपी युवक महेश्वर सिंह (27) निवासी टाहलीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की निशानदेही पर शव जंगल से बरामद कर लिया गया है।