अचानक बिगड़ी आबकारी एवं कराधान मंत्री की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Sunday, Jul 16, 2017 - 10:30 AM (IST)

मंडी: मंडी जिला के बल्ह विधानसभा से कांग्रेस विधायक और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी की शनिवार शाम अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी जिसके चलते उन्हें बल्ह के रत्ती अस्पताल मेंं भर्ती करवाना पड़ा। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। उनको ग्लूकोज चढ़ाया है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। वह अस्पताल में आराम कर रहे हैं।