चुनावों के आएंगे चमत्कारी परिणाम, कांग्रेस सरकार पूरा करेगी 45 महीने का कार्यकाल : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 03:16 PM (IST)

गगरेट (हनीश): प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार के चुनावों के चमत्कारी परिणाम आएंगे व कांग्रेस सरकार आगामी 45 महीने तक अपना कार्यकाल पूरा करेगी और कोई माई का लाल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिरा नहीं सकता है। मुकेश अग्निहोत्री गगरेट उपचुनाव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई धर्म व अधर्म के बीच है। इन चुनावों में सत्य की जीत होगी व साजिश और षड्यंत्र की हार होगी। भाजपा की लोकसभा चुनाव में जमीन खिसक रही है, इसलिए यह मुद्दों से ध्यान भटकाकर अन्य विषयों पर बात कर रहे हैं। 

मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो अपना गारंटी पत्र दिया है, उससे भाजपा नेतृत्व में हताशा व निराशा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है जहा भाजपा के चंद नेताओं ने साजिश से सरकार को गिराने का प्रयत्न किया लेकिन भाजपा अपने षड्यंत्र में कामयाब नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आंकड़ों में मजबूत है और चुनाव के बाद और मजबूत हो जाएगी। विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News