6 दशक बाद भी ब्राह्मण बस्ती के लोग पक्की सड़क सुविधा से वंचित

Monday, Jun 25, 2018 - 12:11 PM (IST)

परागपुर(जिनेश) : जसवां-परागपुर विस की ग्राम पंचायत रिड़ी की ब्राह्मण बस्ती के लोग आजादी के 6 दशक बाद भी पक्के रास्ते की सुविधा से वंचित हैं। लोगों ने बताया कि किसी मरीज को अस्पताल तक ले जाने के लिए बरसात के दिनों में पैदल मीलों सफर तय करना पड़ता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि 85 वर्षीय वृद्ध गणेश राज को इलाज के लिए बार-बार जालंधर ले जाना पड़ता है, लेकिन कई मर्तबा रास्ते की हालत दयनीय होने पर कंधे पर उठा कर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।

वहीं पवन कुमार ने बताया कि ब्राह्मण बस्ती में लगभग पांच वर्ष पहले खड्ड के रास्ते से हैंडपंप लगाया गया था, लेकिन हैंडपंप को आज दिन तक पक्की जगह नसीब नहीं हुई। ग्रामीणों ने सरकार व उद्योग मंत्री से मांग की है कि ग्रामीणों को सडक़ सुविधा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सकरात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

kirti