दुनिया से कटी पांगी घाटी को जोड़ने में जुटा विभाग, बर्फबारी बन रही बाधा

Saturday, Oct 06, 2018 - 07:14 PM (IST)

चम्बा: चम्बा जिला के जनजातीय उमंडल पांगी घाटी साच पास में हुई भारी बर्फबारी के चलते बंद हो गई थी। 2 फुट से अधिक हुए ताजा हिमपात से घाटी का संपर्क शेष दुनिया से कट गया था, जिसके चलते घाटी के लोगों को घरों में ही कैद होना पड़ा था। एक बार फिर तीसा लोक निर्माण विभाग की मशीनिरी से साच पास पर मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के चलते साच पास बंद हो रहा है। सतरूंडी के आगे से बर्फ को हटाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ठंड अधिक होने के चलते डोजर ऑप्रेटर को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है वैसे ही 2-3 घटों के अंतराल के बाद पुन: बर्फबारी शुरू हो रही है, जिससे कार्य करने में बाधा आ रही है। फिलहाल विभाग लगातार मार्ग बहाली के कार्य में जुटा हुआ है। विभाग के अनुसार मौसाम साफ होते ही मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।

 

 

Vijay