फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी हथियाने वालों पर गिरेगी गाज

Tuesday, Dec 06, 2016 - 10:33 AM (IST)

सरकाघाट: धर्मपुर उपमंडल की पंचायत सधोट में आई.आर.डी.पी. प्रमाण पत्र के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एस.डी.एम. धर्मपुर किशोरी लाल ने फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी हथियाने वाले विजय कुमार पुत्र बीरबल राम गांव रोसा के आई.आर.डी.पी. में हुए चयन को गलत व अवैध ठहराया है और उसे बी.पी.एल. सूची से बाहर करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि विजय कुमार फर्जी आई.आर.डी.पी. प्रमाण पत्र के आधार पर टी.जी.टी. आट्रस के पद पर राजकीय हाई स्कूल कांगों के गैहरा में तैनात है।

कोर्ट के आदेशों के बाद शिकायतकर्त्ता ने फर्जीवाड़े को अंजाम देकर बी.पी.एल. के तहत ली गई सरकारी नौकरी को लेकर विजीलैंस व शिक्षा विभाग को शिकायत भेज दी है जिस पर जल्द ही गाज गिरने की संभावना है।