ऊना के व्यक्ति को डेंगू, PGI चंडीगढ़ में आई रिपोर्ट पॉजीटिव

Tuesday, Feb 12, 2019 - 11:59 AM (IST)

ऊना : स्वाइन फ्लू की दहशत के बीच अब डेंगू भी सामने आने लगा है। पी.जी.आई. चंडीगढ़ में ऊना निवासी एक मरीज डेंगू पॉजीटिव पाया गया है। पी.जी.आई. चंडीगढ़ से आई रिपोर्ट के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है और इस मरीज की डिटेल पता करने में विभाग की टीमें जुट गई हैं। सी.एम.ओ. ने इस संबंध में आगामी एहतियाती कदम उठाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग को इस मरीज का ब्यौरा और किन-किन के संपर्क में मरीज आया है, इसका पता करने के लिए कहा है।

जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र ऊना के पंजाब की सीमा से सटे एक गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति को बीमार होने पर पी.जी.आई. ले जाया गया था, जहां चिकित्सीय परीक्षण के दौरान उसको डेंगू पॉजीटिव पाया गया। सी.एम.ओ. डा. रमन कुमार ने बताया कि पी.जी.आई. चंडीगढ़ से रिपोर्ट आई है और इस संबंध में आगामी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

kirti