हिमाचल में डेंगू की दस्तक, 3 मामले सामने आने पर मचा हड़कंप

Friday, Sep 01, 2017 - 03:08 PM (IST)

सोलन (चिनमय): डेंगू मच्छर ने अब हिमाचल में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक सोलन में 3 मामले सामने आए हैं। यह डेंगू इस साल भी हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र परवाणु में दस्तक दे चुका है और अब वह धीरे-धीरे अपने पैर पसारने लगा है।


स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
परवाणु के साथ लगते गांव कामली के बाद अब नालागढ़ भी इसकी चपेट में आ चुका है। अभी तक यहां करीबन चार लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं डेंगू ना फैलने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीमें बनाई गई हैं जो लोगों को जागरूक कर रही है, साथ ही पंचायत प्रधानों और नगरपरिषदों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।