गर्भवती महिला के लिए जीवनदायिनी बनी 108, एम्बुलैंस में गूंजी किलकारियां

Sunday, Sep 01, 2019 - 06:52 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): जिला कुल्लू की सैंज घाटी के मनहम की पुष्पा देवी के लिए 108 एम्बुलैंस जीवनदायिनी साबित हुई है। एम्बुलैंस में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा महिला की सफल डिलीवरी करवाई गई है। गर्भवती पुष्पा देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई और परिजनों ने उसके दर्द को बढ़ता देख 108 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही सैंज पीएचसी से 108 एम्बुलैंस मनहम पहुंची और पुष्पा को लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन सैंज में सुविधाएं न होने के कारण महिला को नगवाईं लाया जा रहा था।

हाई रिस्क का था प्रसव, महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

इस दौरान लारजी के पास महिला की प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ जाने के कारण ईएमटी हेमराज और पायलट मनीराम को लारजी के पास ही एम्बुलैंस में महिला का प्रसव करवाना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह प्रसव हाई रिस्क का था। इस दौरान महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों नगवाईं अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवा दिए गए हैं, जहां दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Vijay