केलांग से कुल्लू रैफर गर्भवती महिला ने 108 एंबुलैंस में दिया बच्चे को जन्म

Wednesday, Jun 15, 2022 - 04:40 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के दूरदराज के क्षेत्रों में 108 एंबुलैंस लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। लोगों को 24 घंटे एमरजैंसी में 108 के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय सेवाएं दी जा रही हैं। बीती रात केलांग अस्पताल से रैफर की गई गर्भवती महिला शर्मिला को 108 एंबुलैंस से रात 11:45 बजे कुल्लू अस्पताल लाया गया लेकिन आधी रात को रास्ते में शर्मिला को प्रसव की दर्द हुई। इस दौरान ईएमटी लक्ष्मीचंद और पायलट सुरेश कुमार ने तंदु के पास रात साढ़े 12 बजे महिला का सफल प्रसव करवाया। शर्मिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला को फिर से वापस केलांग अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला के पति डिंपू थापा ने 108 एम्बुलैंस स्टाफ का आभार जताया। 108 एम्बुलैंस के प्रभारी आशिष शर्मा ने बताया कि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों को 24 घंटे दिन-रात एमरजैंसी में सेवाएं दी जा रही हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay