IPL के 12वें संस्करण को दिल्ली कैपिटल्स ने इतनी कीमत में खरीदा हिमाचली गबरू

Thursday, Dec 20, 2018 - 04:56 PM (IST)

हमीरपुर: आई.पी.एल. के 12वें संस्करण के लिए जयपुर में हुई नीलामी में हिमाचल प्रदेश के विकेटकीपर व बल्लेबाज अंकुश बैंस को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। पहले दिन की बोली में अंकुश हिमाचल के अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें किसी टीम ने खरीदा है। इससे पहले अंकुश राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। बता दें कि अंकुश बैंस चेन्नई सुपर किंग्स, हिमाचल प्रदेश, भारत अंडर-19, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरर्जियंट्स की टीम के लिए खेल चुके हैं।

ऋषि धवन ने रखा 50 लाख रुपए बेस प्राइज

वहीं हिमाचल के नामी खिलाड़ी ऋषि धवन, पंकज जसवाल, गुरविंद्र सिंह, बिपुल शर्मा, एकांत सेन बोली के लिए अंतिम सूची में हैं। ऋषि धवन ने बोली के लिए अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपए रखा है। वह इससे पहले आई.पी.एल. में पंजाब और मुंबई की टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि बीते सीजन के लिए उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। उधर, हिमाचल रणजी टीम के कप्तान प्रशांत चोपड़ा इस सीजन भी राजस्थान रॉयल्स का ही हिस्सा बने रहेंगे। अंकुश बैंस पहली बार दिल्ली की टीम से खेलेंगे।

फस्र्ट क्लास मैचों में 6 शतक लगा चुके हैं अंकुश

23 वर्षीय अंकुश बैंस हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के रहने वाले हैं। वह विकेटकीपर व बल्लेबाज हैैं। उन्हें 40 रणजी और 30 ट्वैंटी-ट्वैंटी मुकाबले खेलने का अनुभव है। फस्र्ट क्लास मैचों में वह 6 शतक भी लगा चुके हैं।

Vijay