रास्ता रोककर की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Monday, Aug 20, 2018 - 03:29 PM (IST)

देहरा: पुलिस थाना देहरा के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसी के गांव के एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने उसकी बेटी का रास्ता रोककर उसके साथ छेडख़ानी की है। जानकारी के अनुसार देहरा थाना के अंतर्गत पडऩे वाले एक गांव की लड़की बाजार से सामान लेकर वापस अपने घर को जा रही थी तो उसी के गांव के एक व्यक्ति ने उस लड़की को रोक कर उसके साथ काम होने की बात कह कर दूसरे रास्ते से चलने को कहा। उक्त व्यक्ति ने लड़की को खेतों की तरफ ले जाकर उसे उठाने की कोशिश की, जिससे घबराई लड़की चिल्लाने लगी व उस व्यक्ति से अपने आप को छुड़ाकर भागने लगी लेकिन उस व्यक्ति ने फिर से लड़की को पकड़ लिया। इतने में उस लड़की के साथ पढऩे वाली एक और लड़की वहां पर आ गई, जिसे देखकर उक्त व्यक्ति वहां से भाग गया। पीड़ित लड़की ने इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी, जिस पर लड़की के पिता ने इसकी शिकायत देहरा थाना में की। थाना प्रभारी देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Kuldeep