कांग्रेस से अपना घर ही नहीं संभल रहा है तो वह प्रदेश क्या संभालेगी : खन्ना

Tuesday, Mar 05, 2024 - 09:05 PM (IST)

देहरा (राजीव): भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि कांग्रेस से अपना घर ही नहीं संभल रहा है तो वह प्रदेश क्या संभालेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार इस समय अपनी अंतिम सांसें गिन रही है। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं और सरकार को बचाने के चक्कर में अब मुख्यमंत्री जल्दबाजी में घोषणाएं और नियुक्तियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के अपने विधायक ही उनसे खुश नहीं हैं। खन्ना ने कहा कि राज्यसभा सांसद के चुनावों में जिन विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ वोट किया है वह उन्होंने अपनी अंतर्रात्मा की आवाज को सुनते हुए किया है। इससे पहले अविनाश राय खन्ना ने देहरा में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, लाभार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विवेक सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रमन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र भूरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Content Writer

Kuldeep