भाजपा की विचारधारा से लोगों को जोड़ें कार्यकर्ता : रवि

Monday, Aug 30, 2021 - 11:11 PM (IST)

देहरा (जोशी): वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की विचारधारा से लोगों को अवगत करवा कर पार्टी का जनाधार बढ़ाएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में जीत का मार्ग प्रशस्त हो सके। रविंद्र सिंह रवि देहरा के खबली गांव में भाजपा प्रशिक्षण शिविर में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस शिविर की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, महासचिव रणजीत गुलेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार, ब्लाक समिति अध्यक्ष अर्चना कुमारी, वीरेंद्र भूरिया व अनिल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Content Writer

Kuldeep