देहरा भाजपा ने स्वच्छता अभियान चला कर मनाए केंद्र की भाजपा सरकार के सात साल

Sunday, May 30, 2021 - 04:18 PM (IST)

देहरा (राजीव शर्मा) : आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सात वर्ष पूर्ण हो गए यह दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है तथा इसकी खुशी जाहिर करते हुए देहरा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देहरा विधानसभा के हरिपुर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा हरिपुर के प्राचीन गौवर्धनधारी मंदिर की साफ सफाई की। इस मौके पर उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लगातार सात वर्ष का ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा कार्यकाल पूरा करना हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान के मार्गदशन तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता व देहरा के पूर्व विधायक रविंदर रवि के निर्देशानुसार आज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। डॉ सुकृत सागर ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर वो कार्य किया जो हर एक सच्चे भारतीय का सपना था और सरकार के इस सात वर्ष के कार्यकाल से हम सभी भाजपा कार्यकर्ता गौरवांवित महसूस करते हैं। डॉ सुकृत ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार में हमारे सांसद व वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका हम सभी हिमाचलियों के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर ग्राम केंद्र प्रमुख संदीप शर्मा, मंडल सचिव परवीन कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य अतुल महाजन, कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजेंदर गुलेरिया,  ओ.बी.सी मोर्चा उपाध्यक्ष अंकुश वशिष्ठ, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र रैना, बूथ अध्यक्ष राज कुमार, गिरिधर वशिष्ठ, डॉ योगेश रैना, डॉ अरविंद शर्मा , गुगली देवी, निशेष शर्मा, सनक कुमार, दिनेश सिहोता, अशोक सिहोता आदि के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता मजूद रहे।
 

Content Writer

prashant sharma