दुल्हन की तरह सजा और फिर उठा लिया यह कदम

Sunday, Dec 20, 2020 - 01:31 PM (IST)

धर्मशाला : पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। मूलतः बिहार का रहने वाला था। फिलहाल दाड़ी में रहता था। शनिवार रात को वह घर पर अकेला था। दुल्हन की तरह सजकर उसने घर के पास एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आगे की कार्रवाइ्र शुरू कर दी है। जानकरी के अनुसार युवक मनोज कुमार का परिवार मूलतः बिहार का रहने वाला है और और पिछले कई वर्षों से यहां दाड़ी में रह रहा है।

मनोज धर्मशाला इलाके में पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। शनिवार रात को वह घर पर था लेकिन जब आज सुबह घर के लोगों ने देखा तो वह अपने कमरे में रही था। जब तलाश की गई तो उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ था। आत्महत्या करने से पहले उसने महिला के कपड़े पहन रखे थे और दुल्हन की तरह साज शृंगार भी किया हुआ था। इसी बीच पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। लेकिन सभी तथ्यों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। आगे की जांच चल रही है।
 

prashant sharma