HRTC बस के चालक की लापरवाही ने ले ली महिला की जान

Friday, Dec 27, 2019 - 11:37 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पुलिस थाना के अंतर्गत चंदपुर में शुक्रवार को बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए चंदपुर निवासी व्यासा देवी को टक्कर मार दी। इस घटना में व्यासा देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में भारतीय दंड विधान की धारा 279 व 304ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। डीएसपी पालमपुर डॉ. अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay