ऊना: पति के साथ घर लौट रही थी महिला, रास्ते में ऐसे मिली खौफनाक मौ.त

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 02:41 PM (IST)

बंगाणा (शर्मा): ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल के तहत जसाणा पंचायत के दमोहड में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नीलम देवी (49) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार रात्रि करीब 10 बजे घटित हुई। बताया जा रहा कि उक्त महिला का पति गांव में एक रेन शैल्टर के पास रेहड़ी लगाता है और रेहड़ी बंद करने के बाद पति-पत्नी घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक जहरीले सांप ने महिला को काट लिया। इस घटना के बाद परिजनों ने महिला को तुरंत स्वास्थ्य उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सर्पदंश से महिला की मौत होने पर क्षेत्र के लोगों  में भय का माहौल है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News