बाथरूम में कपड़ेे धो रही थी महिला, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

Friday, Sep 16, 2022 - 09:09 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): चम्बा जिले के गैहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पियुहरा में एक हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला शुक्रवार को बाथरूम में कपड़ेे धो रही थी। जैसे ही वह बाहर निकलने लगी तो उसका पैर फिसल गया, जिस कारण वह बिजली की तारों पर गिर गई और उसे करंट लग गया। महिला को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बबिता कुमारी (28) पत्नी जोगिंद्र कुमार निवासी पियुहरा के तौर पर हुई है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों व मायका पक्ष के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पंचायत प्रधान विरेंद्रा देवी ने मामले की पुष्टि की है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay